लाइव न्यूज़ :

जीएसएलवी प्रक्षेपण की असफलता हैरानी की बात है: माधवन नायर

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 अगस्त जाने माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने जीएसएलवी रॉकेट के भू-अवलोकन उपग्रह ईओएस-03 को कक्षा में स्थापित करने में असफल होने पर हैरानी जताई, लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) वापसी करने में सक्षम है।

इसरो ने बताया कि 51.70 मीटर लंबे रॉकेट जीएसएलवी-एफ10/ईओएस-03 ने 26 घंटे की उलटी गिनती के समाप्त होने के तुरंत बाद सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड (प्रक्षेपण स्थल) से सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी। पहले और दूसरे चरण में रॉकेट का प्रदर्शन सामान्य रहा था। ‘क्रायोजेनिक अपर स्टेज’ तकनीकी खराबी के कारण पूर्ण नहीं हो पाई। मिशन उम्मीद के अनुसार सम्पन्न नहीं हो पाया।’’

इसरो अध्यक्ष के रूप में नायर के 2003 से छह साल के कार्यकाल के दौरान 25 सफल मिशन पूरे किए गए थे। उन्होंने संकेत दिया कि इस तरह के झटके असामान्य नहीं हैं और उन्होंने कहा कि इसरो को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

नायर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह एक बहुत ही जटिल मिशन है। आम तौर पर, क्रायोजेनिक चरण अन्य सभी रॉकेट प्रणोदन की तुलना में सबसे कठिन होता है।’’

उन्होंने कहा कि इसरो ने पिछले कुछ वर्षों में क्रायोजेनिक तकनीक में महारत हासिल कर ली है और इस मामले में भारत का पुराना रिकॉर्ड यूरोपीय देशों और रूस की तुलना में उतना खराब नहीं है।

नायर ने कहा, ‘‘क्रायोजेनिक चरण का यह आठवां प्रक्षेपण है। पहले प्रक्षेपण में समस्या (असफल) थी। इसके बाद, अन्य सभी प्रक्षेपण सटीकता के साथ सफल रहे। ऐसी किसी भी जटिल प्रणाली में विफलता की एक सीमित संभावना है। हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। लेकिन साथ ही, हमें (असफलता का) मूल कारण जानना चाहिए और उसे दुरुस्त करना चाहिए ताकि ऐसा फिर नहीं हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए एक झटका है, लेकिन हम जल्द ही इस झटके से उबर जाएंगे और पटरी पर लौट आएंगे। इसरो समुदाय ऐसी कठिनाइयों से उबरने में पूरी तरह सक्षम है।’’

भू-अवलोकन उपग्रह ईओएस-03 को कक्षा में स्थापित करने के इस मिशन का उद्देश्य नियमित अंतराल पर बड़े क्षेत्र की वास्तविक समय पर तस्वीरें उपलब्ध कराना, प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित निगरानी करना और कृषि, वनीकरण, जल संसाधनों तथा आपदा चेतावनी प्रदान करना, चक्रवात की निगरानी करना, बादल फटने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos