लाइव न्यूज़ :

Surjagarh Project:भारी-भरकम वाहनों से राष्ट्रीय महामार्ग बदहाल, उड़ रही धूल से परेशानी बढ़ी, बसें बंद होने से स्कूली बच्चों को दिक्कत, जानिए

By फहीम ख़ान | Updated: September 25, 2022 19:04 IST

Surjagarh Project: गढ़चिरोली जिला नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां कोई बड़ा कारखाना या परियोजना नहीं है. रोजगार बढ़ने की तो दूर उल्टा परियोजना से जो कच्चा लोहा ले जाया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देहादसे बढ़े और स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है।वाहनों की वजह से राष्ट्रीय महामार्ग की सड़क ही बदहाल हो गई है.सड़क की बदहाल की वजह से नागरिकों में रोष पनप रहा है.

नागपुरः विदर्भ के गढ़चिरोली जिले की एटापल्ली तहसील की सुरजागढ़ पहाड़ी में कच्चे लोहे का उत्खनन कर इसका परिवहन चंद्रपुर जिले में किया जा रहा है. इस परिवहन के कारण एटापल्ली समेत अहेरी, आलापल्ली और अन्य गांवों के नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

लगाम से बोरी राष्ट्रीय महामार्ग पर यह परिवहन होने से यह मार्ग बदहाल हो गया है. इसका सीधा असर यह हुआ है कि भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से इस मार्ग पर स्थित गांवों के ग्रामीणों में संबंधित परियोजना को लेकर रोष पनप रहा है. उल्लेखनीय है कि गढ़चिरोली जिला नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां कोई बड़ा कारखाना या परियोजना नहीं है.

लेकिन पहली बार एटापल्ली तहसील के सुरजागढ़ इलाके में लोह अयस्क का यह परियोजना आने से जिले के नागरिकों में यह उम्मीद जगी थी कि शायद इस माध्यम से स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध हो जाएंगे. लेकिन रोजगार बढ़ने की तो दूर उल्टा परियोजना से जो कच्चा लोहा ले जाया जा रहा है. वह ढुलाई करने वाले भारी भरकम वाहनों की वजह से राष्ट्रीय महामार्ग की सड़क ही बदहाल हो गई है. इस वजह से इस मार्ग की एसटी की बसें बंद होने से स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें होने लगी है. 

बाइपास रोड भी बन सकता है विकल्प 

गढ़चिरोली जिले में सुरजागढ़ परियोजना के भारी भरकम ट्रकों की वजह से हो रहे हादसे और सड़क की बदहाल की वजह से नागरिकों में रोष पनप रहा है. मामला गढ़चिरोली के जिलाधिकारी संजय मीना के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में यह साफ कह दिया है कि राष्ट्रीय महामार्ग पर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही रोकी नहीं जा सकती है.

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि वाहनों में ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर नहीं हो सकता है. इसके लिए उन्होंने आरटीओ के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए है. लेकिन प्रशासन को अब इस परियोजना के इन भारी वाहनों की आवाजाही के लिए विकल्प के तौर पर बाइपास रोड बनाने पर विचार करना चाहीए. वर्ना आने वाले समय में यह रोष का बड़ा कारण बन जाएगा. 

सीमेंट रोड भी उखड़ने लगी

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना से कच्चे लोहे की ढुलाई कर उसे चंद्रपुर जिले में ले जाया जा रहा है. इस वजह से गढ़चिरोली जिले के आष्टी तक की डामर की सड़क तो बदहाल हो ही गई है. लेकिन अब चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तक बनी सीमेंट की सड़क भी दम तोड़ती नजर आने लगी है. इसी के साथ पूरे मार्ग पर भारी वाहनों की वजह से उड़ने वाली धूल ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य की समस्या बढ़ा रही है.

ओवरलोडिंग का आरोप

लगाम से बोरी राष्ट्रीय महामार्ग पर सुरजागढ़ परियोजना के भारी-भरकम वाहनों द्वारा ओवरलोडिंग किए जाने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है. हालांकि इस मामले में गढ़चिरोली के आरटीओ जामखांडे का कहना है कि ओवरलोडिंग का आरोप सरासर गलत है.

इस पर उनका विभाग बेहद गंभीरता से जांच करा रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि सुरजागढ़ पहाड़ी से लोहा लेकर जाने वाले इन वाहनों की समय-समय पर जांच कराकर इस पर नजर रखी जा रही है कि ओवरलोडिंग तो नहीं की जा रही है.

दो लेन का राष्ट्रीय महामार्ग कैसा?

इस मामले में आलापल्ली के सरपंच शंकर मेश्राम का कहना है कि सुरजागढ़ परियोजना के भारी-भरकम ट्रकों की वजह से एटापल्ली से आष्टी तक की सड़क बदहाल हो चुकी है. लेकिन जिस लगाम से बोरी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग बताया जा रहा है, वह असल में सिर्फ दो लेन का है. क्या कोई राष्ट्रीय महामार्ग दो लेन का होता है? यही कारण है कि इसकी क्षमता भारी वाहनों को सहने की नहीं है. फिर भी लोहे से भरे ट्रकों को इस पर चलाया जा रहा है. शंकर मेश्राम, सरपंच, आलापल्ली

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप