लाइव न्यूज़ :

सूरत अग्निकांड: फरार हुए दो और व्यक्ति गिरफ्तार, फायर डिपार्टमेंट के दो अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: May 27, 2019 01:34 IST

Open in App

सूरत में एक कोचिंग संस्थान में भीषण अग्निकांड के सिलसिले में फरार चल रहे दो व्यक्तियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हर्षुल वेखारिया और जिग्नेश पघदाल के तौर पर हुई है। एक दिन पहले ही कोचिंग संस्थान के मालिक भार्गव भूटानी को गिरफ्तार किया गया था।

सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया, ‘‘वेखारिया इमारत का मालिक है जबकि पघदाल तक्षशिला आर्केड का समूचा प्रबंधन देखता है। दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हमें भूटानी की भी दो दिन की हिरासत मिल गयी है।’’

अग्नि सुरक्षा और बचाव के क्षेत्र में काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिये एक कड़ा कानून बनाने की मांग की है। यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स फेडरेशन (यूएचआरएफ) ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत जिले में घटी आग की घटना के मद्देनजर यह मांग की है।

इस हादसे में कोचिंग क्लासें ले रहे 22 छात्रों की मौत हो गई थी। यूएचआरएफ के अध्यक्ष संतोष बागला ने कहा, “फरवरी में, करोल बाग के एक होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और अब सूरत, जहां अग्निकांड में मासूम छात्रों की जान चली गई।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है