लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2023 13:22 IST

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जल्द ही पांच नए जज मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जल्द ही पांच नए जज मिलेंगे।पांचों के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद इसकी कार्य शक्ति 32 हो जाएगी।स्वीकृत पदों की संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 34 है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार जल्द ही उच्च न्यायालय के तीन मुख्य न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए अनुशंसित दो न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी देगी। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति ए. एस. ओका की पीठ से कहा कि इन पांच नामों की नियुक्ति का आदेश (वारंट) जल्दी ही जारी होने की संभावना है।

स्वीकृत पदों की संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 34 है। पांचों के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद इसकी कार्य शक्ति 32 हो जाएगी। इसकी वर्तमान कार्य शक्ति 27 है। 

पीठ ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिशों को मंजूरी देने में केंद्र द्वारा देरी किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा, ''यह काफी गंभीर मुद्दा है।'' पीठ ने कहा, "हमें ऐसा कदम उठाने के लिए बाध्य नहीं करें जो बहुत असहज होगा।" 

पीठ सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए नामों को मंजूरी देने में केंद्र की ओर से कथित देरी से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही थी। इस मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। 

कॉलेजियम ने पिछले साल 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी। इनमें राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी. वी. संजय कुमार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज मिश्रा शामिल हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टCentre
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’