लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना एनकाउंटर मामले में जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को नियुक्त करने का शीर्ष अदालत का प्रस्ताव

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 13:32 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज की नियुक्ति करेंगे जो मामले की जांच करेंगे। वे दिल्ली में बैठेंगे और मामले को देखेंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज करेंगे तेंलगाना एनकाउंटर मामले की जांचदिल्ली में बैठकर मामले की जांच करेंगे पूर्व जज, कल मामले की अगली सुनवाई

हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक से रेप और फिर उसे जलाकर मार देने के 4 आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के ही एक पूर्व जज की नियुक्ति का प्रस्ताव दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब गुरुवार को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही कहा कि उसे मालूम है कि तेलंगाना हाई कोर्ट पहले ही मामले को देख रही है। कोर्ट ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज की नियुक्ति करेंगे जो मामले की जांच करेंगे। वे दिल्ली में बैठेंगे और मामले को देखेंगे।'

बता दें कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली एक युवती का अधजला शव शहर के शादनगर इलाके में 28 नवम्बर को एक पुल के नीचे मिला था। एक दिन पहले वह लापता हो गई थी। उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 

इस संबंध में चार आरोपियों को 29 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद छह दिसम्बर को पुलिस के साथ हुई कथित मुठभेड़ में ये चारों मारे गए थे। पुलिस ने दावा किया है कि इन्होंने हिरासत से भागने की कोशिश की थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहैदराबादएनकाउंटररेपतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया