लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा, हिमाचल से दिल्ली किया जा रहा शिफ्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 16, 2022 16:46 IST

हिमाचल प्रदेश में दिल का दौरा पड़ने से सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को हिमाचल प्रदेश से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है। शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के वकील और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने न्यायमूर्ति शाह के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में तबीयत बिगड़ने के बाद उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम आर शाह को विमान से दिल्ली लाया जा रहा है।न्यायमूर्ति एम आर शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को हिमाचल प्रदेश में तबीयत बिगड़ने के बाद विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट किया कि न्यायमूर्ति शाह को हिमाचल प्रदेश में दिल का दौरा पड़ा और उन्हें दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति एमआर शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण इलाज के लिए दिल्ली लाने के वास्ते न्यायमूर्ति शाह और गृह मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं।

वहीं, गौरव भाटिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश एमआर शाह को हिमाचल प्रदेश में रहते हुए दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" मालूम हो, 64 वर्षीय जज एमआर शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और फिर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का कार्यभार संभालने से पहले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।

बताते चलें कि जस्टिस एमआर शाह ने एक मौके पर पीएम मोदी को 'लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता' बताया था। जस्टिस एमआर शाह 15 मई 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। न्यायमूर्ति शाह ने पिछले एक सप्ताह में जिन हालिया मामलों की सुनवाई की, उनमें आम्रपाली समूह के पूर्व सीएमडी अनिल कुमार शर्मा की सर्जरी और दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित एक अन्य याचिका शामिल है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहिमाचल प्रदेशदिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप