लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच ‘कांवड़ यात्रा’ को अनुमति क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने यूपी और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2021 12:41 IST

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने का फैसला सवालों में घिर गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिससुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार सहित केंद्र को भी नोटिस भेजा हैमामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी, यूपी सरकार ने कल दी कांवड़ यात्रा को मंजूरी

नई दिल्ली: कोरोना संकट के खतरे के बावजूद कांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार से इस मसले पर जवाब मांगा है।

इस मामले में केंद्र को भी कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। इससे पहले मंगलवार को यूपी सरकार ने कहा था कि कांवड़ यात्रा कम लोगों की संख्या और तमाम कोविड प्रोटोकॉल के साथ 25 जुलाई से की जा सकती है।

साथ ही राज्य सरकार के अधिकारी के अनुसार अगर जरूरी हुआ तो निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी जरूरी बनाया जा सकता है।

उत्तराखंड सरकार रद्द कर चुकी है कांवड़ यात्रा

यूपी सरकार के फैसले के कुछ ही घंटे बाद उत्तराखंड सरकार का भी फैसला आया। कुंभ में हुई फजीहत से सीख लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की यहां राज्य सचिवालय में कांवड़ यात्रा के संबंध में हुई एक बैठक में यह निर्णय किया गया। 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से कहा, ‘हरिद्वार को हम कोरोना वायरस महामारी का केंद्र नहीं बनाना चाहते और लोगों का जीवन हमारे लिए प्राथमिकता है जिससे हम खिलवाड़ नहीं कर सकते।’

यह पूछे जाने पर कि अगर कांवड़िए राज्य में घुसते हैं तो इस स्थिति से कैसे निपटा जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों से न आने की अपील करते हैं क्योंकि महामारी के इस दौर में लोगों का जीवन बचाना ज्यादा जरूरी है। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के दौरान हरिद्वार कुंभ को लेकर प्रदेश सरकार को खासी किरकिरी झेलनी पड़ी थी।

आईएमए ने भी की थी कांवड़ यात्रा रद्द करने की अपील 

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने भी हाल में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश और देश के हित में यात्रा को अनुमति न देने को कहा था। 

बता दें कि श्रावण माह से शुरू होने के साथ ही पखवाड़े भर चलने वाली कांवड़ यात्रा हर साल अगस्त के पहले सप्ताह तक चलती है और इस दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से लाखों की संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। गंगा जल से वे अपने गांवों के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेशकोरोना वायरससावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos