लाइव न्यूज़ :

'आप' के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत, मीडिया से बात नहीं करने के निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: May 26, 2023 12:14 IST

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर 6 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी है। वह पिछले साल मई में गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Open in App

नई दिल्ली: स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने कहा मेडिकल ग्राउंड के आधार पर उन्हें 6 हफ्तों (42 दिन) के लिए जमानत दी जाती है।

सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था। इस तरह 360 दिन बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिली है।

मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं होगी

कोर्ट जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी और उनसे चिकित्सा रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा। साथ ही अदालत ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अपनी अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान मीडिया से बात न करने का निर्देश दिया।

एक दिन पहले ही सत्येंद्र जैन गुरुवार को चक्कर आने से शौचालय में गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जैन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

पीटीआई के अनुसार गुरुवार को सूत्रों ने कहा कि जैन की हालत 'काफी खराब' है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एलएनजेपी के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिन में जैन को आपातकालीन विभाग में लाया गया था और चिकित्सकों ने उनकी जांच की थी। उन्होंने कहा, 'जैन को रीढ़ की हड्डी में कुछ समस्या है और पहले भी उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया था।'

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, 'चक्कर आने के बाद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।' मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

उन्होंने लिखा था, 'जो मनुष्य जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले मनुष्य को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको खत्म कर देने की, वह सिर्फ ‘‘मैं’’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वह सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सत्येंद्र जैनसुप्रीम कोर्टआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos