लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने छह और न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मंगलवार को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के छह और न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश केंद्र से करने का फैसला किया।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर भी शामिल हैं। इससे पहले कॉलेजियम ने 16 सितंबर को पांच मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण और आठ न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने का फैसला किया था। कॉलेजियम की मंगलवार को फिर बैठक हुयी, जिसमें उच्च न्यायालय के और न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की गयी।

उच्चतम न्यायालय की साइट पर अपलोड एक बयान में कहा गया है, "उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 21 सितंबर, 2021 को हुई अपनी बैठक में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।"

मंगलवार को लिए गए एक फैसले से संबंधित एक अन्य बयान में कॉलेजियम ने "उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के स्थानांतरण के संबंध में अपनी पिछली सिफारिश को दोहराया।"

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजन गुप्ता को पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। वहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी बजंथरी को भी पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गयी है।

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय तथा तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी अमरनाथ गौड़ को त्रिपुरा उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गयी है। बयान में कहा गया है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुभाष चंद को झारखंड उच्च न्यायालय भेजने की सिफारिश की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’