लाइव न्यूज़ :

केंद्र के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, जानिए वजह

By विशाल कुमार | Updated: October 26, 2021 08:40 IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अपनी सिफारिशों को दोहराने के बावजूद विभिन्न हाईकोर्टों में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए 11 नामों को मंजूरी देने से इनकार करने के लिए केंद्र के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देयह मांग सोमवार को एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ बैंगलोर ने की.कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित उम्मीदवारों के नामों को एक बार में मंजूरी नहीं दिए जाने पर जताई चिंता.

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अपनी सिफारिशों को दोहराने के बावजूद विभिन्न हाईकोर्टों में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए 11 नामों को मंजूरी देने से इनकार करने के लिए केंद्र के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है. यह मांग सोमवार को एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ बैंगलोर ने की.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिवक्ता पाई अमित के माध्यम से दायर एक रिट याचिका में एसोसिएशन ने कहा है कि कॉलेजियम की सिफारिशों की जानबूझकर अवहेलना 1993 में सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की पीठ के फैसले का उल्लंघन है, जिसे 1998 में एक और नौ जजों की पीठ द्वारा दोहराया गया था और इस साल 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोहराया कहा गया था.

इन सभी फैसलों में कहा गया था कि एक बार जब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम एक नाम दोहराता है, तो केंद्र के पास इसका पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है.

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित उम्मीदवारों के नामों को एक बार में मंजूरी देने के बजाय उन्हें अलग करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की.

याचिकाकर्ता ने मामले में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय में सचिव बरुन मित्रा और अतिरिक्त सचिव राजिंदर कश्यप को प्रतिवादी बनाया है.

इन सिफारिशों में पांच नाम कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए अनुशंसित लेकिन स्वीकृत नहीं होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता अमितेश बनर्जी हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यूसी बनर्जी के बेटे हैं.

यूसी बनर्जी ने गोधरा ट्रेन में 59 कारसेवकों की मौत के पीछे एक साजिश को खारिज करने वाली एक सदस्यीय आयोग का नेतृत्व किया था.

उनके साथ ही इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस श्यामल सेन के बेटे वकील शाक्य सेन का भी नाम शामिल है.

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टCentral Governmentमोदी सरकारएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ