लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने पुडुचेरी में अधिकारों की लड़ाई के मामले में सीएम वी नारायणसामी को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: June 4, 2019 13:59 IST

न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाश पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केन्द्र और उपराज्यपाल किरण बेदी के आवेदनों पर सुनवाई के दौरान पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने नारायणसामी को नोटिस जारी करते हुये कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री को पक्षकार बनाया जाना चाहिए।इससे पहले, पीठ ने 10 मई को कांग्रेस के विधायक ए के लक्ष्मीनारायणन को केन्द्र और बेदी की याचिका पर नोटिस जारी किया था।

उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अधिकारों की लड़ाई के मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाश पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ केन्द्र और उपराज्यपाल किरण बेदी के आवेदनों पर सुनवाई के दौरान पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया।

साथ ही पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि पुडुचेरी में सात जून को मंत्रिमंडल की बैठक में यदि वित्तीय असर वाला कोई निर्णय लिया जाता है तो उस पर 21 जून तक अमल नहीं किया जायेगा। केन्द्र और उपराज्यपाल ने इन आवेदनों में केन्द्र शासित प्रदेश में उच्च न्यायालय के 30 अप्रैल के फैसले से पहले की स्थिति बहाल करने का अनुरोध किया है क्योंकि इस समय वहां प्रशासन ठहर गया है।

पीठ ने नारायणसामी को नोटिस जारी करते हुये कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री को पक्षकार बनाया जाना चाहिए। इससे पहले, पीठ ने 10 मई को कांग्रेस के विधायक ए के लक्ष्मीनारायणन को केन्द्र और बेदी की याचिका पर नोटिस जारी किया था।

मद्रास उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल को अपने फैसले में कहा था कि उपराज्यपाल किरण बेदी निर्वाचित सरकार के दैनिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। उच्च न्यायालय ने लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर 30 अप्रैल के फैसले में गृह मंत्रालय के जनवरी और जून, 2017 के संदेशों को निरस्त कर दिया था जिनमे प्रशासक के अधिकारों को ‘विस्तृत’ कर दिया गया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकिरण बेदीवी नारायणस्वामीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos