लाइव न्यूज़ :

300 से अधिक सैन्यकर्मियों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

By भाषा | Updated: August 15, 2018 00:48 IST

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर की पीठ ने वकील ऐश्वर्या भाटी की इन दलीलों पर विचार किया कि सैन्यकर्मियों को ‘सताया’ जा रहा है और अशांत इलाकों में ड्यूटी निभाने के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अगस्त: उच्चतम न्यायालय 300 से अधिक सैन्यकर्मियों की उस याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई करने के लिए आज राजी हो गया जिसमें उन्होंने मणिपुर और जम्मू कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्रों में जहां आफस्पा लागू है, वहां अभियान चलाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने को चुनौती दी है।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर की पीठ ने वकील ऐश्वर्या भाटी की इन दलीलों पर विचार किया कि सैन्यकर्मियों को ‘सताया’ जा रहा है और अशांत इलाकों में ड्यूटी निभाने के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है।

यह याचिका कर्नल अमित कुमार समेत सैन्य अधिकारियों ने दायर की है। इनमें सेक्शन कमांडर और सेक्शन, पलटन, कंपनी और बटालियन के कमांडिंग अधिकारी शामिल हैं।

सेना के अधिकारियों द्वारा याचिका दायर किया जाना महत्वपूर्ण है क्योंकि सीबीआई की एसआईटी ने हाल में मणिपुर में सशस्त्र बलों के खिलाफ मुठभेड़ के दो अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र दायर किया है। इनमें हत्या के आरोप लगाए गए हैं। 

शीर्ष अदालत ने मणिपुर में सेना, असम राइफल और राज्य पुलिस द्वारा कथित तौर पर किये गए फर्जी मुठभेड़ मामलों की जांच पर सुनवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया था। 

याचिका में कहा गया है कि प्राथमिकी दर्ज करना और सैन्यकर्मियों पर अभियोग चलाना आफस्पा के प्रावधानों के खिलाफ है क्योंकि उन्हें आधिकारिक ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने के लिए मुकदमे से छूट मिली हुई है।

याचिका में कहा गया है कि ऐसे मुकदमे सेना और अर्द्धसैन्य बलों का मनोबल गिराएंगे। सैन्यकर्मियों पर मणिपुर जैसे इलाकों में कथित ज्यादतियां करने और फर्जी मुठभेड़ के लिए मामला दर्ज किया जा रहा है।उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद कुछ मामलों में मुकदमे शुरू किए गए हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’