लाइव न्यूज़ :

सन्नी देओल से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट- हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!

By भाषा | Updated: April 28, 2019 19:31 IST

प्रधानमंत्री ने अभिनेता के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज उनसे मुलाकात कर खुश हूं। हम सभी गुरदासपुर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि भारत लगातार समृद्ध होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने अभिनेता के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज उनसे मुलाकात कर खुश हूं। हम सभी गुरदासपुर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि भारत लगातार समृद्ध होगा।’’ देओल 22 अप्रैल को भाजपा में शामिल हुए थे।

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एवं अभिनेता सन्नी देओल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने देओल की ‘‘विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनके गहरे जुनून’’ की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अभिनेता के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज उनसे मुलाकात कर खुश हूं। हम सभी गुरदासपुर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि भारत लगातार समृद्ध होगा।’’

देओल 22 अप्रैल को भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी ने पीटर मसीह और पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस ने लालचंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले आज दिन में प्रधानमंत्री ने दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के नए महापौरों से मुलाकात की। मोदी ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘सुनीता कांगड़ा, अवतार सिंह और अंजू कमलकांत से मुलाकात की। वे क्रमश: दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के रूप में सेवा देंगे।’’

 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली को बदलने के उनके प्रयासों की शुरुआत के साथ ही उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर