लाइव न्यूज़ :

जनसभा में बोले सनी देओल- सब जानते हैं, मुझसे ज्यादा अच्छा पिटाई कोई नहीं कर सकता

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2020 06:28 IST

सनी देओल अपने चुनाव क्षेत्र से बाहर रहने के चलते विरोधियों के निशाने पर अक्सर रहते हैं। लेकिन इस बार वे जनता के साथ संपर्क साध कर विरोधियों को जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल पठानकोट में एक माइन पर छापा मारने भी पहुंचे थे। हाल ही में सनी देओल पर अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए थे। जो काफी वायरल हुआ था।

पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सासंद और बॉलीवुड अभिनेता ने कहा है कि ये सब जानते हैं कि उनसे अच्छा किसी की पिटाई कोई नहीं कर सकता है। सनी देओल अपने इस बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अपने पठानकोट दौरे पर जनसभा को संबोधित करते हुए सनी देओल ने कहा, ये सब जानते हैं कि बात पीटने की आ गई तो उनसे बेहतर कोई नहीं है।  सनी देओल गुरदासपुर के दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि वे इस दौरान कई जगहों का दौरा करेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सनी देओल ने कहा, ''मुझे बताया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारी लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने गलत व्यक्ति को चुन लिया है। इन चीजों में दखल नहीं देता हूं और मैं कोई विवादित बयान देने में भी विश्वास नहीं रखता हूं लेकिन सब जानते हैं कि जब किसी को पीटने की बात आती है तो मुझसे बेहतर इंसान कोई नहीं है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।  रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल पठानकोट में एक माइन पर छापा मारने भी पहुंचे थे। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

सनी देओल अपने चुनाव क्षेत्र से बाहर रहने के चलते विरोधियों के निशाने पर अक्सर रहते हैं। लेकिन इस बार वे जनता के साथ संपर्क साध कर विरोधियों को जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में सनी देओल पर अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए थे। जो काफी वायरल हुआ था। रविवार को सनी देओल पंजाब के बटाला में एक कॉलेज में पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ गदर फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग "मैं गड्डी लेकर निकला..." पर डांस किया था। 

टॅग्स :सनी देओलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत