लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सनी देओल, अमृतसर में भिड़ीं 4 गाड़ियां

By भाषा | Updated: May 13, 2019 14:56 IST

सनी देओल की गाड़ी का अमृतसर-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक्सीडेंट हुआ। अधिकारी ने बताया, ‘‘चार में से एक वाहन स्थानीय निवासी का था। अन्य तीन कारें देओल के काफिले की थीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुरदासपुर सीट पर देओल का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ से है।अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त देओल का काफिला फतेहगढ़ चूडियां की ओर जा रहा था।

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में उस वक्त बाल बाल बच गए जब उनकी कार तीन अन्य कारों से टकरा गई थी। गुरदासपुर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) मंजीत सिंह ने पीटीआई..भाषा को बताया कि सोहल गांव में गुरुद्वारे के पास देओल की एसयूवी का टायर फट गया। सनी देओल की गाड़ी का अमृतसर-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक्सीडेंट हुआ। 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त देओल का काफिला फतेहगढ़ चूडियां की ओर जा रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘चार में से एक वाहन स्थानीय निवासी का था। अन्य तीन कारें देओल के काफिले की थीं।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद देओल चुनाव प्रचार के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां रवाना हो गए। गुरदासपुर सीट पर देओल का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ से है।

टॅग्स :गुरदासपुरसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण