लाइव न्यूज़ :

Sunita Kejriwal First Press Conference: ...'मैं सुनीता केजरीवाल बोल रही हूं', आपका बेटा 'केजरीवाल' लोहे का बना है

By धीरज मिश्रा | Updated: March 23, 2024 12:32 IST

Sunita Kejriwal First Press Conference: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने आवास से एक वीडियो जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल की पत्नी ने वीडियो संदेश जारी कियावीडियो में केजरीवाल की पत्नी ने कहा, केजरीवाल जल्द लौटेंगेसुनीता ने कहा कि ऐसी कोई जेल नहीं है जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सकें

Sunita Kejriwal First Press Conference: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने आवास से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल बोल रही हूं। वीडियो में उन्होंने अरविंद केजरीवाल का संदेश दिल्ली के लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है।

उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ़्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं। हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। 

सीएम की पत्नी ने किया था ट्वीट

सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से बीते दिनों पहले एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।

लोहे से बना है केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोहे का बना हुआ है। अरविंद ने दिल्ली के लोगों से गुजारिश की है कि वह मंदिर जाए और उनके लिए आशीर्वाद मांगे। करोड़ों लोगों की दुआ मेरे साथ है यही मेरी ताकत है। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता से अपील है कि मेरे जेल जाने से जन सेवा के कार्य बंद नहीं होने चाहिए। बीजेपी वालों से भी नफरत नहीं करनी है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस