लाइव न्यूज़ :

संघ का यह प्रचारक बंगाल में बीजेपी की जीत का नायक बना!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 16:44 IST

त्रिपुरा में 25 वर्षीय वामपंथी सरकार को उखाड़ने वाले शख्स सुनील देवधर ही बंगाल में बीजेपी की जीत के सूत्रधार हैं. अमित शाह ने उन्हें बंगाल में जीत का जिम्मा दिया था. सुनील देवधर आरएसएस के प्रचारक रहे हैं जो महाराष्ट्र में सक्रिय रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी बंगाल में 20 सीटें जीतने की तरफ बढ़ रही है.बंगाल में टीएमसी -बीजेपी के बीच चुनाव में जबरदस्त हिंसा हुई.

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. अपने अकेले दम पर 300 का आंकड़ा पार करती हुई बीजेपी अब एनडीए 350 की तरफ बढ़ रही है. इस बीच कांग्रेस 50 से 55 सीट और यूपीए 100 से नीचे जा चुकी है. 

बीजेपी बंगाल में अप्रत्याशित जीत की तरफ बढ़ रही है. बंगाल में बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है. अमित शाह और पीएम मोदी ने बंगाल में इस बार पूरा जोर लगाया जिसका असर देखने को मिल रहा है. लेकिन बंगाल का चाणक्य कोई और भी है जिसकी चर्चा भारतीय राजनीति में एक बार और हो चुकी है. 

त्रिपुरा में 25 वर्षीय वामपंथी सरकार को उखाड़ने वाले शख्स सुनील देवधर ही बंगाल में बीजेपी की जीत के सूत्रधार हैं. अमित शाह ने उन्हें बंगाल में जीत का जिम्मा दिया था. सुनील देवधर आरएसएस के प्रचारक रहे हैं जो महाराष्ट्र में सक्रिय रहे हैं. त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद सुनील देवधर का नाम राष्ट्रीय मीडिया में छाया था. 

राजनीतिक पंडितों की नजर इस बार सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल पर टिकी थी क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अप्रत्याशित रूप से तल्खियां देखने को मिली थी. 

चुनाव प्रचार में दीदी बनाम मोदी-शाह

ममता बनर्जी ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी को ही निशाने पर रखा. कांग्रेस और वाम दल राज्य के राजनीतिक विमर्श से गायब रहें. बंगाल में सभी 7 चरणों में बड़े पैमानों पर हिंसा हुए. लेकिन इस बीच बंगाल बम्पर वोटिंग का साक्षी भी बना. सभी 7 चरणों में वोटिंग 70 से 80 फीसदी के बीच हुए. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावत्रिपुरापश्चिम बंगालअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos