जानिए कौन हैं भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले सुनील अरोड़ा, जिन्होंने आज संभाला पदभार

By रामदीप मिश्रा | Published: December 2, 2018 07:57 PM2018-12-02T19:57:28+5:302018-12-02T19:57:28+5:30

मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पहले अरोड़ा 1 सितंबर, 2017 से चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में र्काय कर रहे थे। इस अवधि के दौरान चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और कर्नाटक में सफलतार्पूवक चुनावों का आयोजन किया। 

sunil arora takes charges as chief election commissioner today | जानिए कौन हैं भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले सुनील अरोड़ा, जिन्होंने आज संभाला पदभार

जानिए कौन हैं भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले सुनील अरोड़ा, जिन्होंने आज संभाला पदभार

नई दिल्ली में सुनील अरोड़ा ने रविवार को ओपी रावत का स्थान लेते हुए भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में र्कायभार संभाला। अब उनके ऊपर राजस्थान विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने और पांच राज्यों की मतगणना को शांतिपूर्ण कराने की जिम्मेदारी होगी। रावत का र्कायकाल 01 दिसंबर, 2018 को संपन्न हुआ था।

मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पहले अरोड़ा 1 सितंबर, 2017 से चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में र्काय कर रहे थे। इस अवधि के दौरान चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और कर्नाटक में सफलतार्पूवक चुनावों का आयोजन किया। 

इसी प्रकार जिन पांच राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान एवं तेलंगाना में जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के विभिन्न चरणों में हैं। वहां मतों की गिनती 11 दिसंबर, 2018 को होगी। 

सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 17वीं लोकसभा के आम चुनाव होंगे। इन आम चुनावों के अतिरिक्त, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली राजधानी क्षेत्र, बिहार एवं जम्मू तथा कश्मीर के विधानसभा के चुनाव भी होंगे।

13 अप्रैल, 1956 को जन्मे अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के र्पूव भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं, जो भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव के रूप में 30 अप्रैल, 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। 36 वर्षों के अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार तथा केन्द्र सरकार में विभिन्न महत्वर्पूण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने केन्द्र सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव, 2002 से 2005 तक तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एयर इंडिया, एयरर्पोट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्य जैसे महत्वर्पूण पदों पर सेवाएं दीं।

अरोड़ा ने 2005-2013 में राजस्थान सरकार के राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के अध्यक्ष के रूप में तथा कई अन्य महत्वर्पूण पदों के अतिरिक्त 2013-14 के दौरान राजस्थान सरकार में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी काम किया।

Web Title: sunil arora takes charges as chief election commissioner today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे