लाइव न्यूज़ :

Himachal assembly polls: सुंदरनगर सीट पर बीजेपी का कब्जा, राकेश जामवाल ने 8125 वोट से कांग्रेस को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 12:03 IST

Himachal assembly polls: हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की और 27 पर आगे चल रही है, कांग्रेस को 37 पर तथा निर्दलीय को तीन सीटों पर बढ़त है।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश जामवाल को 29432 और सोहनलाल को 21307 मत मिले। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।कांग्रेस 37 और भाजपा 28 सीटों पर आगे है।

शिमलाः हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी के राकेश जामवाल ने आठ हजार मतों के अंतर से सुंदरनगर सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के सोहनलाल को हराया। राकेश जामवाल को 29432 और सोहनलाल को 21307 मत मिले। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 37 और भाजपा 28 सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी फिलहाल किसी भी सीट पर आगे नहीं है। आगे चल रहे उम्मीदवारों में सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दरंग से भाजपा के पूरन चंद, जुब्बल कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा, मंडी सदर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा और किन्नौर से विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह 68 में से 40 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos