लाइव न्यूज़ :

केरल में जारी रहेगा रविवासरीय लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया लक्षित जांच का सुझाव

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:41 IST

Open in App

केरल सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर रविवार को लॉकडाउन जारी रखने का फैसला शुक्रवार को लिया। कोविड के कथित तौर पर खराब प्रबंधन के लिए विपक्षी दलों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की आलोचना झेल रही सरकार ने आज रात इस संबंध में एक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा और केवल कुछ गतिविधियों की ही अनुमति होगी। राज्य में आज संक्रमण के 32801 मामले सामने आए और जांच संक्रमण दर 19.22 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच केंद्र सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों में संक्रमण की लक्षित जांच करने तथा जीनोमिक निगरानी का सुझाव दिया है। केरल के मुख्य सचिव को शुक्रवार को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्य में जुलाई से संक्रमण की दर में लगातार वृद्धि देखी गई है। भूषण ने कहा कि राज्य में कोविड निषिद्ध क्षेत्रों में अधिक संक्रमण वाले ‘क्लस्टर’ की पहचान करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCancer Risk: नदी-नालों के किनारे रहने वालों को कैंसर का खतरा अधिक, ICMR की रिपोर्ट में खुलासा

स्वास्थ्यMpox Case Confirmed in India: भारत में एमपॉक्स मामले की हुई पुष्टि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया बयान

स्वास्थ्यMpox in India: विदेश से भारत लौटे 1 व्यक्ति में वायरस, जांच के बाद होगा खुलासा, अभी हालत स्थिर

भारतKolkata rape-murder: आज से स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़क पर मुफ्त ओपीडी देंगे दिल्ली के डॉक्टर, जानें मामला

क्रिकेटBCCI को अब होगा करोड़ों का नुकसान! शराब-तंबाकू के विज्ञापनों में न दिखें क्रिकेटर, केंद्र ने ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने वाले एड पर रोक लगाने की दी सलाह

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?