लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में पुलिस ने दायर की चार्जशीट, पति शशि थरूर को माना संदिग्ध

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 14, 2018 15:41 IST

सुनंदा पुष्कर  17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस घटना से कुछ दिन पहले उनकी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार के साथ टि्वटर पर तीखी बहस भी हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मईः सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में कांग्रेस के नेता शशि थरूर फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोमवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया है। पुलिस ने यह चार्जशीट करीब चार साल के बाद फाइल की है। दिल्ली पुलिस की यह चार्जशीट आईपीसी की धारी 306 और 498(ए) के तहत दायर की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को की जाएगी। चार्जशीट के मुताबिक, थरूर संदेह के दायरे में हैं, लेकिन उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।बता दें, सुनंदा पुष्कर  17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस घटना से कुछ दिन पहले उनकी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार के साथ टि्वटर पर तीखी बहस भी हुई थी। इस बहस की कथित वजह शशि थरूर और मेहर तरार के बीच नजदीकियां बताई गईं।

थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत अब भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। सीबीआई की सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा की मौत सिगरेट में जहर देने से नहीं हुई थी। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों संग होटल लीलावती के कमरा नम्बर 345 से सिगरेट, पानी की बोतल और दीवार पर लगे कथित खून के धब्बे उठाए थे।

जांच में पाया गया था कि, सिगरेट में कोई भी खतरनाक पदार्थ नहीं मिला है। पानी में भी जहर नहीं था। दीवार पर लगे धब्बे खून के नहीं पाए गए ऐसे में सवाल यही उठता है कि आखिर सुनंदा पुष्कर के शरीर में जहर कैसे गया। जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई थी।

टॅग्स :शशि थरूरदिल्लीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब