लाइव न्यूज़ :

Summer Season 2020 Google Doodle: समर सीजन की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है गूगल, ऑरेंज कलर पर बनाया खास डूडल

By स्वाति सिंह | Updated: June 20, 2020 10:24 IST

Summer Season 2020 Google Doodle: 21 जून से 22 सितंबर तक उत्तरी गोलार्ध में समर सीजन रहेगा वहीं दूसरी ओर दक्षिणी गोलार्ध में इस समय सर्दियों का मौसम चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल समर सीजन की शुरुआत को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए एक खास डूडल बनाया है।21 जून से उत्तरी गोलार्ध में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो जाती है

Summer Season 2020 Google Doodle: गूगल समर सीजन की शुरुआत को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए एक खास डूडल बनाया है। दरअसल, 21 जून से उत्तरी गोलार्ध में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो जाती है, जिसके बाद से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में 20 जून को गूगल ने खास डूडल बनाया है। इसमें सूरज की रोशनी में एक हॉट एयर बलून को दिखाया गया है। साथ ही आसमान में एक कलरफूल हॉट एयर बलून नजर आ रहा है और उसके बगल में चमकता हुए सूरज दिखाई दे रहा है, जो यह बता रहा है कि उत्तरी गोलार्ध में समर सीजन की शुरुआत हो रही है। गर्मियों का मौसम 21 जून से 22 सितंबर तक रहेगा।

बता दें कि 21 जून के दिन को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। इसके साथ ही इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है। जहां एक तरह 21 जून से 22 सितंबर तक उत्तरी गोलार्ध में समर सीजन रहेगा वहीं दूसरी ओर दक्षिणी गोलार्ध में इस समय सर्दियों का मौसम चल रहा है। मालूम हो कि ग्रीष्म संक्रांति साल का वह दिन होता है, जब हमारी पृथ्वी पूरी तरह से अधिकतम बिंदु पर सूर्य की ओर झुकी होती है। 

वहीं बीते दिनों यूजर्स को कोरोना वायरस के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गूगल डूडल के जरिए अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दे रहा था। ऐसे में गूगल रोजाना अपना पुराना लोकप्रिय डूडल यूजर्स के लिए पेश करता रहा। 

टॅग्स :गूगल डूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए