लाइव न्यूज़ :

सुगौली विधानसभा सीटः राजद के सामने भाजपा?, 2010 से 2020 तक कई चुनावी बदलाव, जानिए इतिहास

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2025 16:22 IST

Sugauli Assembly Seat: सुगौली विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 32,253 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 11.22 फीसदी है।

Open in App
ठळक मुद्देSugauli Assembly Seat: अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 2,702 है।Sugauli Assembly Seat: 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.94 फीसदी है।Sugauli Assembly Seat: मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 67,266 है।

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक सुगौली विधानसभा सीट है। सुगौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राज्य में 11वें स्थान पर है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है और पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है। जबकि पश्चिम चंपारण संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। सुगौली सीट पर वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव राजद के उम्मीदवार ई. शशि भूषण सिंह ने 65267 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने वीआईपी प्रत्याशी रामचंद्र सहनी को हराया था जिनके हिस्से 61820 वोट आए थे। सुगौली विधानसभा क्षेत्र में 2010 से 2020 तक कई चुनावी बदलावों और राजनीतिक संघर्षों का गवाह बना। यहां की राजनीति में 2010 से लेकर 2020 तक भाजपा और राजद के बीच कड़ी टक्कर रही है, जिसमें हर चुनाव ने क्षेत्र की राजनीति को नए मोड़ पर पहुंचाया।

अब जबकि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में राजनीतिक दल चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए सियासी दांव लगा रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के शशि भूषण सिंह ने एनडीए के उम्मीदवार रामचंद्र साहनी को कड़ी टक्कर दी और 3,447 वोटों के अंतर से उन्हें हराया।

शशि भूषण सिंह को 65,267 वोट मिले, जबकि रामचंद्र साहनी को 62,384 वोट मिले. यह जीत राजद के लिए महत्वपूर्ण रही, क्योंकि यह पार्टी के प्रभाव को सुगौली में पुनः स्थापित करने का संकेत थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रामचंद्र साहनी ने अपनी जीत की परंपरा बनाए रखी थी। वहीं 2010 में जब राजद के ओम प्रकाश चौधरी और भाजपा के रामचंद्र साहनी के बीच मुकाबला हुआ।

 तो यह चुनाव भी काफी रोमांचक था। हालांकि इस चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली थी, लेकिन 2020 में राजद ने अपनी वापसी की दिशा तय की। अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट से पहली बार जीत हासिल हुई। इस सीट पर मुस्लिम और यादव वोटर निर्णायक भूमिका में हैं।

इसके अलावा राजपूत और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। सुगौली विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 32,253 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 11.22 फीसदी है। वहीं, अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 2,702 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.94 फीसदी है।

जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 67,266 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 23.4 फीसदी है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 261,618 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 91.01 फीसदी है। जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 25,843 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 8.99 फीसदी है।

2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार सुगौली विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या 287461 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.51 लाख (53.7 फीसदी) है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1.30 लाख (46.2 फीसदी) है। वहीं, ट्रांसजेंडर मतदाता 10 (0.003 फीसदी) हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीBJPBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos