लाइव न्यूज़ :

सुदर्शन पटनायक ने रचा इतिहास, ‘इटैलियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड’ पाने वाले पहले भारतीय

By भाषा | Updated: November 16, 2019 19:21 IST

इटली के लेचे में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित ‘इंटरनेशनल स्कोरानो सैंड नेटिविटी’ कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पटनायक ने रूसी कलाकार पैवेल मिनिकोव के साथ मिलकर महात्मा गांधी की 10 फुट ऊंची रेत आकृति बनायी।

Open in App
ठळक मुद्देरोम में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में प्रोमूवी इंटरनेशनल स्कोरानो सैंड नेटिविटी के अध्यक्ष वितो माराशिओ से यह पुरस्कार मिला।भारतीय दूतावास की उपराजदूत निहारिका सिंह भी पुरस्कार समारोह में उपस्थित थीं।

प्रख्यात भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को रोम में एक समारोह में ‘इटैलियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड, 2019’ से सम्मानित किया गया है। रेत कला में अपने योगदानों के लिये इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं।

इटली के लेचे में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित ‘इंटरनेशनल स्कोरानो सैंड नेटिविटी’ कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पटनायक ने रूसी कलाकार पैवेल मिनिकोव के साथ मिलकर महात्मा गांधी की 10 फुट ऊंची रेत आकृति बनायी।

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘रोम में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में प्रोमूवी इंटरनेशनल स्कोरानो सैंड नेटिविटी के अध्यक्ष वितो माराशिओ से यह पुरस्कार मिला। भारतीय दूतावास की उपराजदूत निहारिका सिंह भी पुरस्कार समारोह में उपस्थित थीं।’’

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों से आठ मूर्तिकार थे। ‘पद्मश्री’ से सम्मानित पटनायक ने कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाकर मैं बहुत गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’ पटनायक ने अब तक 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सवों और दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है तथा भारत के लिये पुरस्कार जीते हैं।

शुक्रवार को इटली में भारतीय राजदूत रीनत संधू से उनकी मुलाकात हुई, जिन्होंने उनकी उपलब्धियों के लिये बधाई दी। 

टॅग्स :ओड़िसामोदी सरकारमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया