लाइव न्यूज़ :

बढ़ते एनपीए के लिए दिशानिर्देश तय करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, आरबीआई के पास जाने के लिए कहा

By विशाल कुमार | Updated: October 7, 2021 11:40 IST

भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से बढ़ती गैर-निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) से संबंधित मुद्दे को हल करने के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की थी.

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्न की पीठ ने कहा कि यह मुख्य तौर नीति का मसला है और इसलिए न्यायालय इस संबंध में दिशानिर्देश नहीं बना सकता.अनुच्छेद 32 के तहत अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा कि सुब्रमण्यन स्वामी को आरबीआई के समक्ष एक आवेदन पेश करने की स्वतंत्रता होगी.

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें अदालत से बढ़ती गैर-निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) यानी फंसे कर्ज से संबंधित मुद्दे को हल करने के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई थी.

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्न की पीठ ने कहा कि यह मुख्य तौर नीति का मसला है और इसलिए न्यायालय इस संबंध में दिशानिर्देश नहीं बना सकता.

हालांकि, अनुच्छेद 32 के तहत अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा कि स्वामी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के समक्ष एक आवेदन पेश करने की स्वतंत्रता होगी, जिसमें बढ़ते एनपीए के मुद्दे और शेयरों के बदले ऋण देने से संबंधित विशिष्ट मुद्दे के समाधान के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन की मांग की जा सकेगी.

जस्टिस चंद्रचूड़ ने व्यक्तिगत तौर पर पेश हुए स्वामी से कहा कि हम कैसे दिशानिर्देश बना सकते हैं. यह विधायिका का अधिकार क्षेत्र है.

जब स्वामी ने विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की तो जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि पहले से ही आरबीआई का दिशानिर्देश मौजूद है.

इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि यह नीति निर्धारण का मामला है और हम समिति गठित करने के लिए दिशानिर्देश जारी नहीं कर सकते.

उद्योग मंडल एसोचैम और रेटिंग कंपनी क्रिसिल के पिछले महीने आए एक अध्ययन के अनुसार, बैंकों का एनपीए मार्च 2022 तक 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है.

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसुब्रमणियन स्वामीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील