लाइव न्यूज़ :

विधानसभा के अंदर डॉक्टर आंबेडकर की तस्‍वीर लगाने की सुभासपा ने मांग

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:52 IST

Open in App

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्रक देकर विधानसभा भवन के अंदर बाबा साहब डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर की आयल प्रिंट तस्‍वीर लगाने की मांग की है। विधानसभा में सुभासपा के नेता ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों संग विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मंगलवार को पत्रक सौंपा और कहा कि विधानसभा भवन के अंदर बाबा साहब डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर की आयल प्रिंट फोटो लगाने के संबंध में पूर्व में सदन के अंदर बात उठी थी, लेकिन अभी तक तस्‍वीर नहीं लग सकी है। उन्होंने इसी सत्र के दौरान बेडकर की यह तस्‍वीर लगाने की मांग की है। बाद में 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में राजभर ने कहा, ''पिछले सत्र में मैंने सदन में बाबा साहब की आयल प्रिंट फोटो लगाने की मांग की थी जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक उनकी फोटो नहीं लगाई गई है।'' राजभर ने चेतावनी दी कि अगर बाबा साहब की तस्वीर नहीं लगाई गई तो उनके दल के सदस्य आंदोलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

कारोबारविधानसभा चुनाव 2025-26ः 12 राज्य और 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च, महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना, फ्री-फ्री में हो सकता...

भारतबिहार चुनाव: सुभासपा यूपी में भाजपा के साथ, बिहार में कर रही एनडीए की खिलाफत

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos