लाइव न्यूज़ :

पटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2026 17:18 IST

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए एकेडमिक और प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मौजूद थे।

Open in App

पटना: पटना विश्वविद्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को छात्रों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए एकेडमिक और प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मौजूद थे। लेकिन उनके पहुंचने के पहले पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों की तरफ से सम्राट गो बैक के नारे लगने लगे। 

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स लगे और मौके पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा जिला अधिकारी त्याग राजन के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में कहीं ना कहीं एक चूक मानी जा रही है, क्योंकि छात्रों को संभालना प्रशासन के लिए भी भारी पड़ रहा था और छात्र लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे और सम्राट चौधरी गो बैक के नारे लग रहे थे। छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। 

उन्होंने कहा कि न सिर्फ छात्र संघ को, बल्कि विश्वविद्यालय के कुलपति तक को औपचारिक निमंत्रण नहीं दिया गया। शांतनु ने साफ कहा कि वह छात्रों के प्रतिनिधि हैं और उनके हितों की आवाज उठाने के लिए यहां आए हैं। विरोध के दौरान शांतनु शेखर हाथ में ताला लेकर पहुंचे थे और भवन में ताला लगाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

इस दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह को घेर लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। जिला प्रशासन ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को जिन नए भवनों का उद्घाटन किया, वह करीब 147.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रशासनिक भवन (जी+8) और एकेडमिक भवन(जी+9) आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। 

उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय का मुख्यालय नए प्रशासनिक ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा। नए एकेडमिक भवन में पीजी विभागों को स्थानांतरित किया जाएगा। यहां हर फ्लोर पर सीसीटीवी, मीटिंग और सेमिनार हॉल, शुद्ध पेयजल और लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बिजली संकट से निपटने के लिए सोलर प्लांट और सब स्टेशन भी बनाया गया है। साथ ही पार्किंग और गार्डन की व्यवस्था भी की गई है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?