लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती विवि में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुलपति को दिया गुलदस्ता, शुरू की भूख हड़ताल

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:40 IST

Open in App

शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के तीन छात्रों के निष्कासन पर एक सप्ताह से ज्यादा समय से धरना दे रहे छात्रों ने रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कुलपति (वीसी) बिद्युत चक्रवर्ती के आवास के मुख्य द्वार पर गुलदस्ता रखा और उसके बाद क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने वीसी को शुभकामनाएं देने के लिए गुलदस्ता रखा लेकिन चक्रवर्ती ने “उसे स्वीकार नहीं किया।” निष्कासित किये गए तीन छात्रों में से एक सोमनाथ सो ने कहा कि निष्कासन आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए छात्र भूख हड़ताल करेंगे। एक अन्य निष्कासित छात्र रूपा चक्रवर्ती ने आज भूख हड़ताल की शुरुआत की। सो ने कहा, “निष्कासन आदेश को तत्काल वापस लेने के लिए हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हम इस सत्याग्रह को वीसी आवास से 50 मीटर से अधिक दूरी पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखेंगे, जैसा कि उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है। हमें दुख है कि उन्होंने हमारा गुलदस्ता स्वीकार नहीं किया और हमसे मिलने से मना कर दिया।” वीसी की आलोचना करने वालों के विरुद्ध उनके प्रतिशोधी रवैये के विरोध में विश्व भारती परिसर में रैली में भाग लेने वाले उक्त तीन छात्रों को जनवरी में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 23 अगस्त को उन्हें विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी