लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में तेज हवा और बारिश का कहर, 12 की मौत, कई जिले अभी भी प्रभावित

By आकाश चौरसिया | Updated: May 27, 2024 10:53 IST

तेलंगाना में कई जिलों में तेज हवा और भारी बारिश के होने से 12 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आई। मृतकों की पहचान खेत के मालिक बेले मल्लेश (38) और उनकी बेटी अनुषा (10) और दो श्रमिकों, एस रामुलु (35) और उनकी पत्नी चेन्नम्मा (34) के रूप में की गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में कई जिलों में तेज हवा और भारी बारिश के होने से 12 लोगों की मृत्यु की खबर है हालांकि, इसके कारण जानमाल का काफी नुकसान हुआमृतकों की पहचान खेत के मालिक बेले मल्लेश (38) और उनकी बेटी अनुषा (10) के रूप में हुई

हैदराबाद: तेलंगाना में कई जिलों में तेज हवा और भारी बारिश के होने से 12 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आ रही है। इसमें 4 व्यक्तियों में से एक 10 वर्शीय लड़की है, इनकी मौत मौके पर ही नगरकुर्नूल जिले के तंदूर में एक निर्माणाधीन डेयरी फार्म की दीवार गिरने से हो गई। 

मृतकों की पहचान खेत के मालिक बेले मल्लेश (38) और उनकी बेटी अनुषा (10) और दो श्रमिकों, एस रामुलु (35) और उनकी पत्नी चेन्नम्मा (34) के रूप में की गई। मल्लेश की पत्नी पर्वतम्मा और कर्मचारी राजू, चिन्ना नागुलु और कुमुरैय्या घायल हो गए। चिन्ना नागुलु की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। बाकी तीन को नागरकुंरूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार को हैदराबाद में बूंदाबांदी के बाद हफीजपेट के साईं नगर में एक तीन वर्षीय लड़के और एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जब वह अपने घर में सो रहा था तो बगल के घर की बालकनी की छत उसके ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई।

इसी क्षेत्र में दूसरे हुए हादसे में एक 45 वर्षीय राशिद नाम के व्यक्ति को कई चोटें पहुंची, क्योंकि उसके ऊपर इंटे गिर गए, जब वह जा रहा था। हालांकि, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।  

इस बीच, बिजली गिरने से तेलकापल्ली मंडल में एक 12 वर्षीय लड़के दांडू लक्ष्मण की मौत हो गई और नगरकुर्नूल जिले के नुकलाचिंता टांडा में एक व्यक्ति जयपाल नाइक घायल हो गया।

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर