लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:10 IST

Open in App

कोलकाता, 28 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हुगली में पुलिस लोगों की आवाजाही पर करीबी नजर रख रही है, जहां दुर्गा पूजा के बाद कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। पुलिस ने स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन के लिये राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना में कम से कम 72 नरेंद्रपुर में 30 और सोनारपुर में 42 लोगों को मास्क नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

राज्य सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सोनारपुर और नरेंद्रपुर में 24 निषिद्ध क्षेत्र निर्धारित किये हैं और तीन दिनों के लिए बाजार तथा गैर-जरूरी दुकानों को बंद कर दिया है।

अधिकारी ने कहा कि हुगली जिले के चंदननगर में 16 वार्ड को सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है और सड़कों पर बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों से सार्वजनिक रूप से ऊठक-बैठक कराई गई है।

उत्तर 24 परगना के बारासात में, कुछ स्थानीय लोगों को कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया गया था।

अधिकारी ने कहा कि शहर में पुलिस ने मास्क बांटे और लोगों को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

बंगाल में वर्तमान में 129 निषिद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से 43 दक्षिण 24 परगना जिले में हैं। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद से कोविड -19 मामलों में वृद्धि हो रही है।

राज्य में बुधवार को 976 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 15,89,042 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल