लाइव न्यूज़ :

आजम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,जितनी निंदा की जाए कम हैः चिराग

By भाषा | Updated: July 27, 2019 16:59 IST

चिराग पासवान ने कहा, “हमने अपनी पार्टी की तरफ से मांग की है कि आजम खां के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह से अमर्यादित भाषा का उन्होंने (आजम खान) इस्तेमाल किया है, मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देचिराग अपने भाई प्रिंस राज के साथ अपने चाचा और समस्तीपुर के हाल ही में दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान की अस्थियां यहां संगम में विसर्जित करने आये थे।उल्लेखनीय है कि गत 21 जुलाई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान का निधन हो गया था।

केंद्र में सत्तारूढ राजग की घटक दल- लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने हाल ही में संसद में सपा सांसद आजम खां द्वारा भाजपा नेता रमा देवी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के बारे में शनिवार को यहां कहा कि आजम खान की जितनी निंदा की जाए कम है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने कहा, “हमने अपनी पार्टी की तरफ से मांग की है कि आजम खां के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह से अमर्यादित भाषा का उन्होंने (आजम खान) इस्तेमाल किया है, मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।”

चिराग अपने भाई प्रिंस राज के साथ अपने चाचा और समस्तीपुर के हाल ही में दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान की अस्थियां यहां संगम में विसर्जित करने आये थे। शनिवार दोपहर को यहां संगम घाट पर अस्थि कलश विसर्जन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय, वाराणसी के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि गत 21 जुलाई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान का निधन हो गया था। इससे एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामचंद्र पासवान, रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआज़म खानचिराग पासवानरामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया