लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के ननकाना साहिबः सैकड़ों की भीड़ ने पत्थरबाजी की, गुरुद्वारे को घेर लिया, हालात तनावपूर्ण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 21:05 IST

शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़ ने सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की। दोपहर से ही भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि ननकाना साहिब है गुरु नानक जी का जन्मस्थान, सिखों की आस्था का केंद्र है।

गुरुद्वारा ननकाना साहिब में माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस हालात को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है। हालांकि लोगों की भीड़ ने गुरुद्वारे को चारों तरफ से घेर रखा है।

शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़ ने सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की। दोपहर से ही भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर लिया है। अब मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है, मगर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना से जुड़े विडियो में एक कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भगाने और इस पवित्र शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देते दिख रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ननकाना साहिब है गुरु नानक जी का जन्मस्थान, सिखों की आस्था का केंद्र है। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

भारत ने पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ की निन्दा की। हम पाकिस्तान से सिख समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हैं।

कट्टरपंथियों की भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर रखा है। इस वजह से पहली बार गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब में भजन-कीर्तन को रद्द करना पड़ा है। गुरु गोविंद सिंह जी के गुरुपरब के मौके पर अखंड पाठ शुरू होने वाला था। सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे के अंदर फंसे हुए हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। खौफ की वजह से सिख समुदाय के कई लोग घरों में भी छिपे हुए हैं।

 

टॅग्स :मोदी सरकारपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह