लाइव न्यूज़ :

तत्काल टिकट बेच रहे थे स्टेशन मास्टर, सीआईबी ने धर दबोचा, प्रति टिकट ले रहे थे 300 से 400 रुपये

By भाषा | Updated: December 6, 2019 16:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे आरक्षण टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में स्टेशन मास्टर गिरफ्तार।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट पीलीभीत के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। 

बरेली जिले में रेलवे आरक्षण टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में एक स्टेशन मास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईबी) के निरीक्षक मयंक चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि उनकी टीम के दारोगा कृष्ण जोशी गुरुवार को बनबसा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र तथा अनारक्षित टिकट खिड़की पर निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने देखा कि आरक्षण टिकट बना रहे रेलकर्मी ने वातानुकूलित श्रेणी के दो टिकट बनाकर अपने पास रख लिए। तत्काल श्रेणी के टिकट बुक करने का समय खत्म होने के बाद वह कक्ष से बाहर निकला और वे टिकट बाहर मौजूद शख्स शुभम को दिए। इसी दौरान दोनों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि टिकट देने वाला स्टेशन पर ही तैनात स्टेशन मास्टर कौशल कुमार है। वह प्रति सीट 100 रुपये अतिरिक्त लेकर टिकट बेचता है। दूसरा आरोपी टिकट दलाल शुभम है, जो यात्रियों से आरक्षण के एवज में 300 से 400 रुपये लेता है।

रेलवे पुलिस बल के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी स्टेशन मास्टर की ड्यूटी सुबह आठ बजे खत्म हो गई थी लेकिन टिकटों की कालाबाजारी के लिए वह बिना ड्यूटी टिकट जारी कर रहा था। दोनों आरोपियों के पास से टिकट कालाबाजारी के साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया गया है।

चौधरी ने बताया कि मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेजों की जांच में मालूम हुआ कि मामले में कार्यकारी स्टेशन अधीक्षक की भूमिका भी संदिग्ध है। इसकी जांच चल रही है। बहरहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट पीलीभीत के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबरेलीभारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'