लाइव न्यूज़ :

कैसा देश है मेरा! रोज बर्बाद होता है 224 करोड़ का अन्न, भूखे सोते हैं 19 करोड़ देशवासी

By मेघना वर्मा | Updated: January 9, 2018 10:17 IST

युनाइटेड नेशन की फूड एंड एग्रिकल्चर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार 88,800 करोड़ रुपए की लागत का खाना रोज बर्बाद होता है।

Open in App

डिजिटल होने की बात हो या चांद पर पहुंचने की, भारत देश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहा है।  हमारा देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है लेकिन दुःख की बात है कि आज भी भारत की बड़ी आबादी को भूखा सोना पड़ रहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि भारत में कम अनाज पैदा होता है, सच तो यह है कि यह खाना जरूरतमंदों तक पहुंच ही नहीं पाता है। भूखों तक पहुंचने से पहले ही इसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्बाद हो चुका होता है। युनाइटेड नेशन की फूड एंड एग्रिकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO)ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट को देखकर यह बात तो साफ हो गयी की भारत में हर भूखा आदमी गरीबी से नहीं मरता। 

हर साल 224 करोड़ रुपए का खाना होता है बर्बाद

FAO की इस रिपोर्ट में बताया है कि भारत हर साल 244 करोड़ रुपये का खाना बर्बाद कर देता है जिसका सालाना के हिसाब से 88,800 करोड़ रुपये लागत बैठता है। वहीं दूसरी तरफ भारत में ही रोजाना 19 करोड़ 40 लाख लोग भूखे रहते हैं। जिन्हें पर्याप्त मात्रा में अनाज पंहुच ही नहीं पाता। बर्बाद सामान में 21 मिलियन टन गेहूं संबंधी उत्पादन होता है। वहीं फसल कटाई के बाद होने वाला नुकसान एक लाख करोड़ रुपए के करीब बैठता है। कुल उत्पादित होने वाली खाद्य सामग्री का चालिस प्रतिशत हर साल बर्बाद हो जाता है।

भारतीय खाना बर्बाद करने में है आगे

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या को खिलाने के लिए हर साल 225-230 मिलियन टन खाने की जरूरत है। वहीं 2015-16 में 270 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था।

वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। 119 देशों में भारत 100वें नंबर पर है। बता दें कि 2016 में भी एक रिपोर्ट आई थी। उसमें कहा गया था कि ब्रिटेन के लोग जितना खाना खाते हैं उतना भारतीय बर्बाद कर देते हैं।

 

टॅग्स :फूडइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?