लाइव न्यूज़ :

आप की पंजाब में अंदरूनी कलह को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू, निकलेंगे नए रास्ते

By भाषा | Updated: August 19, 2018 00:16 IST

 आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने अंदरूनी कलह को खत्म करने के प्रयासों के तहत असंतुष्ट विधायकों के समूह के साथ वार्ता शुरू की है।

Open in App

चंडीगढ़, 18 अगस्त:  आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने अंदरूनी कलह को खत्म करने के प्रयासों के तहत असंतुष्ट विधायकों के समूह के साथ वार्ता शुरू की है। सुखपाल खैरा असंतुष्ट विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे है। 

आप विधायक और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने आज बताया कि पार्टी विधायक अमन अरोड़ा ने ‘‘मतभेदों को दूर करने के लिए’’ खैरा से बातचीत की है।चीमा ने पत्रकारों से कहा,‘‘विचार-विमर्श प्रारंभिक स्तर में है और (24 अगस्त से शुरू होने वाले) विधानसभा सत्र से पहले सब कुछ ठीक हो जायेगा।’’ 

आप ने पिछले महीने खैरा को हटाकर चीमा को नेता प्रतिपक्ष बनाया था जिससे उसके 20 विधायकों में से आठ ने बगावत कर दी थी और इससे राज्य इकाई संकट में फंस गई थी।पंजाब विधानसभा का सत्र 24 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा।

चीमा ने कहा, ‘‘विधानसभा में आप में एकता दिखाई देगी।संपर्क किये जाने पर अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने असंतुष्ट नेताओं खैरा और विधायक कंवर संधू के साथ गुरूवार को बात की थी।

चीमा ने कहा कि खैरा समूह को राज्य इकाई को भंग करने का कोई अधिकार नहीं था और उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में वह मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा,‘‘खैरा ने पार्टी नहीं छोड़ी है। वह पार्टी विधायक है और वह बैठक में शामिल होंगे।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील