लाइव न्यूज़ :

Srinagar Encounter: जम्मू-कश्मीर के खानयार इलाके में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 2, 2024 10:41 IST

Srinagar Encounter: अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के खानयार इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देबडगाम में आतंकी हमले में जख्मी हुए दोनों प्रवासी नागरिकों की हालत अब बेहतरश्रीनगर में एक आतंकी से मुठभेड़ और बांडीपोरा में आतंकियों की तलाश में अभियान जारी

Srinagar Encounter: श्रीनगर के खान्यार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी द्वारा गोलीबारी किए जाने के उपरांत आरंभ हुई मुठभेड़ समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी। जबकि बांडीपोरा में पनार इलाके में आतंकियों द्वारा 14 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर हमला किए जाने के उपरांत जंगलों में भाग गए आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। इस बीच कल देर रात बडगाम के मागाम में आतंकी हमले में जख्मी हुए दोनों प्रवासी नागरिकों की हालत अब बेहतर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के खान्यार इलाके में आतंकियों से उस समय आज सुबह मुठभेड़ आरंभ हो गई जब तलाशी अभियान में जुटे सैनिकों पर आतंकियों ने गोलियां बरसानी आरंभ की। अधिकारियों का कहना था कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक ही आतंकी के शामिल होने की खबरहै जिसे जल्द ही मार गिराया जाएगा।

हालांकि बांडीपोरा के पनार गांव में 14 आरआर के कैंप पर गोलियां बरसा कर जंगलों की ओर भाग जाने वाले अज्ञात आतंकियों के प्रति फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी और न ही वे हाथ आए थे। हालांकि सुरक्षाबलों ने संयुक्त तौर पर इलाके में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान को तेज किया था।

इस बीच कल देर रात आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी श्रमिकों को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। उनकी पहचान सहारनपुर के उस्मान मलिक और सोफियान के तौर पर की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत अब बेहतर है।

टॅग्स :Srinagarjammu kashmirएनकाउंटरencounterArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos