लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर वायुसेनाः हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का दावा, तकनीकी क्षेत्र पर हमले की थी योजना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 13, 2021 18:08 IST

Srinagar Air Force: अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के रंगरेथ के तकनीकी क्षेत्र के पास हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।आतंकवादियों के खिलाफ कारवाई करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें कई बार आत्मसपर्मण करने का मौका दिया।आतंकवादियों ने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया।

जम्मूः आतंकियों ने आज श्रीनगर के वायुसेना अड्डे के तकनीकी क्षेत्र पर हमले की कोशिश की पर सुरक्षाबलों ने समय रहते उसे नाकाम बना दिया और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी नागरिक है।

 

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के रंगरेथ के तकनीकी क्षेत्र के पास हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में और आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

हालांकि आतंकवादियों के खिलाफ कारवाई करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें कई बार आत्मसपर्मण करने का मौका दिया परंतु जब आतंकवादियों ने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया।

फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च आपरेशन जारी रखा हुआ है। दरअसल सुरक्षा बलों को सूचना मिली की थी श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

घेरा सख्त होते देख आतंकी ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन संयम का परिचय देते हुए उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। कई बार मौका दिया गया। जब लगातार फायरिंग जारी रही तो सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की इसमें दो आतंकी मारे गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकियों में एक स्थानीय जबकि दूसरा पाकिस्तानी बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जहां ये मुठभेड़ हुई ये इलाका भारतीय वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र से सटा हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी यहां किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह