लाइव न्यूज़ :

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थानः सुनवाई 30 सितंबर को, मंदिर ईदगाह परिसर की सुरक्षा और कड़ी, सभी दर्शनार्थियों पर नजर

By भाषा | Updated: September 28, 2020 19:57 IST

गौरतलब है कि लखनऊ निवासी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री एवं पांच अन्य ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का परमभक्त बताते हुए उनकी ओर से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) छाया शर्मा की अदालत में वाद दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर ईदगाह परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अदालत में भी आज भारी पुलिस तैनात रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित मामले की सुनवाई अब बुधवार (30 सितम्बर) को की जाएगी।याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं हरीशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन की ओर से बताया गया कि इस मामले में आज सुनवाई होनी थी।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की अदालत में शुक्रवार को दाखिल किए गए श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित मामले की सुनवाई अब बुधवार (30 सितम्बर) को की जाएगी।

इस बीच शुक्रवार को मामला दाखिल किए जाने के बाद शनिवार से मंदिर ईदगाह परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अदालत में भी आज भारी पुलिस तैनात रही। गौरतलब है कि लखनऊ निवासी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री एवं पांच अन्य ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का परमभक्त बताते हुए उनकी ओर से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) छाया शर्मा की अदालत में वाद दायर किया है।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने मंदिर के परिसर में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद की प्रबंध समिति के साथ जो समझौता किया था, वह कानूनी रूप से गै़रवाजिब है क्योंकि, सेवा संस्थान जब उक्त 13.37 एकड़ भूमि का मालिक ही नहीं था तो उसे किसी व्यक्ति अथवा संस्था के साथ इस प्रकार कोई भी करार करने का अधिकार नहीं था।

यह समझौता अदालत द्वारा 20 जुलाई 1973 को डिक्री किया गया था। वादियों द्वारा याचिका में इस करार को निरस्त करते हुए शाही ईदगाह वाली भूमि को मुक्त कराने और इसे विराजमान ठा. श्रीकृष्ण को सौंपने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में शाही ईदगाह ट्रस्ट मैनेजमेंट कमेटी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट व श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं हरीशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन की ओर से बताया गया कि इस मामले में आज सुनवाई होनी थी।

परंतु, वादियों के अदालत में समय पर उपस्थित नहीं हो पाने के कारण अब 30 सितम्बर (बुधवार) को इस पर सुनवाई होगी। इस बीच, श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मामला दायर होने के साथ ही जिला प्रशासन ने अदालत परिसर सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की भी सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी है।

मथुरा के पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) आरके मिश्रा ने मीडिया को बताया, "हमने श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं शाही ईदगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद कर दिया है। विशेष तौर पर मंदिर के प्रवेश द्वार पर कमाण्डोज़ के साथ डाग स्क्वायड भी तैनात किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया, " श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की सुरक्षा में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और वहां आने वाले सभी दर्शनार्थियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराअयोध्याकोर्टयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब