लाइव न्यूज़ :

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्धः नायक स्क्वाड्रन लीडर परवेज जामस्जी का निधन, ‘वीर चक्र’ से सम्मानित थे

By भाषा | Updated: June 26, 2020 14:51 IST

जामस्जी को 1971 की लड़ाई में उनकी वीरता के लिए ‘वीर चक्र’ से पुरस्कृत किया गया था। युद्ध में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में अभियान को अंजाम देते समय उन्हें चोट आई थी जिसकी वजह से वह छड़ लेकर चलते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। यहां के दादर क्षेत्र की पारसी कॉलोनी में रहने वाले जामस्जी का निधन बृहस्पतिवार की रात हुआ। दुश्मन के ठिकाने के ऊपर एक बार उनके हेलीकॉप्टर का इंजन खराब हो गया, लेकिन वह इसे हमारे क्षेत्र में सुरक्षित ले आए।

मुंबईःवर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करने वाले स्क्वाड्रन लीडर (अवकाशप्राप्त) परवेज रुस्तम जामस्जी का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे।

यह जानकारी उनके परिवार के सूत्रों ने दी। जामस्जी को 1971 की लड़ाई में उनकी वीरता के लिए ‘वीर चक्र’ से पुरस्कृत किया गया था। युद्ध में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में अभियान को अंजाम देते समय उन्हें चोट आई थी जिसकी वजह से वह छड़ लेकर चलते थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। यहां के दादर क्षेत्र की पारसी कॉलोनी में रहने वाले जामस्जी का निधन बृहस्पतिवार की रात हुआ। वह कुछ समय से बीमार थे। उन्हें मिले ‘वीर चक्र’ से संबंधित प्रशस्ति पत्र में लिखा है, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर 1971 में अभियान के दौरान जामस्जी एक हेलीकॉप्टर इकाई के साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में सेवारत थे। वह अपना हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे जिसपर दो बार मशीन गन और दो बार मोर्टार से हमला किया गया। अद्भुत शौर्य और चतुराई का प्रदर्शन करते हुए वह अपने हेलीकॉप्टर को वापस ले आए।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘दुश्मन के ठिकाने के ऊपर एक बार उनके हेलीकॉप्टर का इंजन खराब हो गया, लेकिन वह इसे हमारे क्षेत्र में सुरक्षित ले आए। समूची उड़ान के दौरान परवेज रुस्तम जामस्जी ने वीरता, पेशेवर कौशल और उच्च कोटि का सेवा समर्पण प्रदर्शित किया।’’ वह 1965 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे और 1985 में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानजम्मू कश्मीरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?