लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर ‘स्पाइक’  मिसाइल तैनात, “दागो और भूल जाओ” से मशहूर, बंकर को तबाह करने में माहिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 19:09 IST

स्पाइक एटीजीएमएस मिसाइलों को “दागो और भूल जाओ” मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। ये पूरी तरह पोर्टेबल हैं और शक्तिशाली इतनी हैं कि टैंक को नष्ट कर सकती हैं और चार किलोमीटर के दायरे में बंकर को तबाह कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके लांचर को उत्तरी युद्ध क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के साथ 16-17 अक्टूबर से शामिल किया गया।सेना को 'आपातकालीन खरीद' तंत्र के तहत 280 करोड़ रुपये के सौदे में कुल 210 मिसाइलों और 12 लॉन्चरों की आपूर्ति की थी।

भारतीय सेना ने इजराइल में बनी टैंक रोधी मिसाइल (एटीजीएमएस) ‘स्पाइक’ को जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के युद्ध क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर तैनात किया है।

इससे पाकिस्तान के साथ लगी देश की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। स्पाइक एटीजीएमएस मिसाइलों को “दागो और भूल जाओ” मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। ये पूरी तरह पोर्टेबल हैं और शक्तिशाली इतनी हैं कि टैंक को नष्ट कर सकती हैं और चार किलोमीटर के दायरे में बंकर को तबाह कर सकती हैं।

सेना के सूत्रों ने बताया कि इन टैंक रोधी गाइडेड मिसाइलों और इसके लांचर को उत्तरी युद्ध क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के साथ 16-17 अक्टूबर से शामिल किया गया और इस समय इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इजराइल ने सेना को 'आपातकालीन खरीद' तंत्र के तहत 280 करोड़ रुपये के सौदे में कुल 210 मिसाइलों और 12 लॉन्चरों की आपूर्ति की थी।

यह बहुप्रतीक्षित सौदा भारतीय वायुसेना के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाने के बाद हुआ था। “दागो और भूल जाओ” एटीजीएमएस की मारक क्षमता चार किलोमीटर तक है और इनका इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के करीब बंकरों, शेल्टरों, घुसपैठ के अड्डों और आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है।

टॅग्स :भारतीय सेनामोदी सरकारपाकिस्तानमिसाइलइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष