लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस के कपड़े उतरवाकर ली गई तलाशी, मचे बवाल बाद देना स्पाइस जेट को जवाब 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 2, 2018 20:31 IST

एक एयरहोस्टेस ने कहा कि उन्हें बैग से सैनिटरी नैपकिन हटाने को कहा गया, तो दूसरी एयरहोस्टेस ने कहा कि उन्हें उस नैपकिन को भी हटाने को कहा जो वह पहन रखी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: चेन्नई में स्पाइसजेट की एयर होस्टेस और कुछ लेडीज क्रू मेंबर्स का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने एयरलाइन पर अपने कपड़े उतारकर तलाशी लेने का आरोप लगाया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद एयरलाइन ने इस दावे से इनकार किया है। लेडीज केबिन क्रू मेंबर्स ने आरोप लगाया कि विमान से उतरने के बाद इस संदेह में उनकी तलाशी ली गई कि वे उड़ान में खाने एवं दूसरी चीजों की बिक्री से जमा हुए पैसे चुरा रही हैं।

एक एयरहोस्टेस ने कहा कि उन्हें बैग से सैनिटरी नैपकिन हटाने को कहा गया, तो दूसरी एयरहोस्टेस ने कहा कि उन्हें उस नैपकिन को भी हटाने को कहा जो वह पहन रखी थी।

जहां स्पाइसजेट ने इस बात की पुष्टि की कि उसके सुरक्षा दलों ने सुरक्षा से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के तहत 28 एवं 29 मार्च की रात को कुछ जगहों पर 'कपड़े छू छूकर एकाएक तलाशी' ली गयी, एयरलाइन ने चालक दल के कपड़े उतारकर तलाशी लेने के आरोप को खारिज कर दिया।

बजट एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि एसओपी से हटकर तलाशी लिए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है और किसी के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेडीज केबिन क्रू मेंबर्स ने अब धमकी दी है कि अगर उनसे कपड़े उतारकर ही तलाशी ली जाती रही तो वे काम बंद कर सकती हैं। इससे फ्लाइट सेवा बाधित हो सकती है। 

टॅग्स :स्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"