लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी सरकार ने कानून बदलकर गांधी परिवार को सुरक्षा दी, अब बदले की भावना से काम कर रहे हैं मोदी-शाह: वेणुगोपाल

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2019 18:27 IST

गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस लेकर सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दिये जाने का फैसला किया गया है। सरकार ने इस साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का आरोप- बदले की भावना से काम कर रही है पीएम मोदी की सरकारकेसी वेणुगोपाल ने कहा- गांधी परिवार से राजनीतिक प्रतिशोध के चलते एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा हटाने के फैसले को कांग्रेस निजी बदले की भावना से प्रेरित बताया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र  मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निजी बदले की भावना के चलते कुछ नजर नहीं आ रहा है।

वेणुगोपाल ने कहा कि गांधी परिवार से राजनीतिक प्रतिशोध के चलते एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई है। केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, 'भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या की गई। ये अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी जिसने कानून में बदलाव किया और इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के परिवार को सुरक्षा देने का प्रावधान रखा। मोदी और शाह ने अब इसे बदल दिया है।'

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने भी कहा कि बीजेपी निजी स्तर पर बदला लेने के स्तर पर उतर आयी है। गौरतलब है कि गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस लेकर सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दिये जाने का फैसला किया गया है।

सरकार ने इस साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी। संसद की ओर से 1988 में लागू एसपीजी कानून को शुरुआत में केवल देश के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया था। 

राजीव गांधी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्रियों के करीबी परिजनों को इस सुरक्षा घेरे में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन किया गया जिससे सोनिया गांधी के साथ-साथ उनके बच्चों को एसपीजी सुरक्षा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अलग बल बनाने की जरूरत तब महसूस की गई जब 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गाधी की उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसअमित शाहसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब