लाइव न्यूज़ :

वाहनों की रफ्तार से होने वाले हादसों पर लगेगी रोक, पेश किया गया प्रस्ताव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 02:07 IST

शहरी सीमा में कारों की अधिकतम गति सीमा को बढ़ाकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रस्ताव सरकार ने हाल में पेश किया है। इसके मुताबिक ट्रकों के लिए नई गति सीमा तय की गई है

Open in App

नई दिल्ली(16 मार्च):  शहरी सीमा में कारों की अधिकतम गति सीमा को बढ़ाकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रस्ताव सरकार ने हाल में पेश किया है। इसके मुताबिक ट्रकों के लिए नई गति सीमा तय की गई है जो 60 किलोमीटर है व दुपहियों के लिए 50 किलोमीटर है। यह फैसला शहरों में बेहतर सड़कों, हाईवे और ओवरस्पीडिंग से जुड़े अनावश्यक चालानों से बचाने के लेकर लिया गया है। सरकार को तेज रफ्तार होने वाले हादसों पर विशेषज्ञों ने आगाह किया है।

जन हित को लेकर पेश किए गए इस प्रस्ताव को हाल ही में केद्रीय सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे मंजूरी दी थी। अब पर आखिरी मुहर के लिए इसे कानून मंत्रालय के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जहां पर इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की जाएंगी। नई शहरी गति सीमाएं पूरे देश में समान रूप से लागू होंगी। आज के समय में देश के ज्यादातर राज्यों में शहरी सीमा के भीतर प्रायः 40-50 किलोमीटर की गति सीमा लागू है। 

वहीं, बड़े शहरों की बात की जाए तो यहां हाईवे व एक्सप्रेसवे पर इसे 60 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है। वहीं, नगर निगमों द्वारा शहरी सड़कों पर वाहनों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग गति सीमाएं लागू की जाती हैं।अधिकतर लोग ओवरस्पीडिंग के आरोप में चालान का शिकार हो जाते हैं। इस प्रस्ताव से इस पर रोक लग सकेगी। 

केंद्र की मंशा कुछ भी हो, लेकिन सड़क सुरक्षा संगठनों ने इस निर्णय के प्रति सरकार को आगाह किया है। इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के अध्यक्ष केके कपिला ने कहा कि बेहतर सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेसवे के निर्माण को देखते हुए शहरी गति सीमाओं में वृद्धि उचित है। फुटपाथ वाली सड़क पर 70 किमी की रफ्तार माकूल मानी जाती है लेकिन बिना फुटपाथ वाली संकरी सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से वाहन चलाना भी दुर्घटना तो जन्म दे सकता है। साल 2016 में अकेले ओवरस्पीडिंग के कारण 74 हजार लोगों की मौत हुई थी। 

टॅग्स :इंडियानितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण