लाइव न्यूज़ :

स्पेशल रिपोर्ट: मोदी सरकार पानी की बोतल पर नहीं लगाएगी प्रतिबंध

By संतोष ठाकुर | Updated: September 19, 2019 09:27 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पानी की बोतल बिकती रहेगी. हम फिलहाल सिंगल यूज प्लास्टिक पर शोध कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्लास्टिक पानी की बोतल को प्रतिबंधित नहीं होगी, इसका विकल्प ढूंढने के लिए स्टडी करेगी सरकारसरकार छोटी बोतलों के इस्तेमाल पर फैसला ले सकती है.

सिंगल यूज प्लास्टिक या एकल प्रयोग प्लास्टिक पर केंद्रीय पर्यावरण एवं सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पानी की सभी प्लास्टिक बोतल की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पानी की बोतल बिकती रहेगी. हम फिलहाल सिंगल यूज प्लास्टिक पर शोध कर रहे हैं. उसके नतीजे आने के बाद ही हम इसको लेकर कोई निर्णय करेंगे.

जावडे़कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सिंगल यूज प्लास्टिक की बात की थी तो उसका पहला तात्पर्य यह था कि हम देश में ठोस प्लास्टिक कूड़े को लेकर चिंतित हों. उसके निष्पादन पर कुछ सोच-विचार करें.

हम प्लास्टिक पानी की बोतल को प्रतिबंधित नहीं कर रहे हैं. इसका विकल्प ढूंढने के लिए स्टडी की जा रही है. उसके उपरांत ही कोई निर्णय किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पानी की दो सौ मिली की बोतल बड़े स्तर पर कार्यक्रमों में उपयोग में लाई जाती है. लेकिन इसका कोई भी दूसरी बार प्रयोग नहीं करता है. ऐसे में यह देखना होगा कि क्या हम छोटी बोतल को बंद कर दें और एक खास साइज की बोतल को ही प्रयोग में रहने दें.

पहला चिंतन ठोस प्लास्टिक कचरे को जमा और उसके निष्पादन का है. प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद इसको लेकर देश में आम आदमी भी चिंतित हुआ है. हमें उम्मीद है कि यह आंदोलन सफल होगा.

टॅग्स :मोदी सरकारप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां