लाइव न्यूज़ :

असम में दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा : मुख्यमंत्री सरमा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:41 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि सरकार राज्य में दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने पर विचार कर रही है।

सरमा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगों के कल्याण और उनके विकास को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कई पहल की जा रही है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का उत्सव विशेष रूप से दिव्यांगजनों के प्रति कृतज्ञता दिखाने का एक अवसर है जो हमारे मानव संसाधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के लिए नौकरियों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण कोटा बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिव्यांगों के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण में तेजी लाने के लिए एक अलग निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय खोला और अधिसूचित किया गया है।

इस अवसर पर दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले साल दिसंबर तक उन सभी लोगों को व्हीलचेयर और ट्राई-रिक्शा देगी, जिन्हें इसकी जरुरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी