लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन टैंकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाने के लिये बनाया गया विशेष गलियारा

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने हरित गलियारा बनाकर पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एक ऑक्सीजन टैंकर पहुंचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित आईनॉक्स संयंत्र से ऑक्सीजन टैंकर के परिवहन के लिये सरकारी अस्पतालों की सहायता के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी की तरफ से से संदेश और फोन आया था।

इसमें टैंकर और उसके चालक की जानकारी साझा की गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) ने तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआईजी) गाजियाबाद और जनपद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से संपर्क किया और पुलिस एस्कॉर्ट के साथ उसके त्वरित परिवहन के लिये समन्वय शुरू किया।

उन्होंने कहा कि बाद में जीटीबी एनक्लेव पुलिस थाने से एक दल को रवाना किया गया जो बीच रास्ते में उत्तर प्रदेश पुलिस के दल से मिला और फिर वहां से आगे की जिम्मेदारी संभाल ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी टैंकर को सबसे छोटे संभव रास्ते से लेकर आए और एक घंटे के अंदर करीब 11 बजे यह टैंकर अस्पताल पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी