लाइव न्यूज़ :

EVM पर नजर रखना सपा कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, यूपी पुलिस अब दर्ज कर रही है केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 16, 2022 14:17 IST

10 मार्च यानी मतगणना से दो दिन पहले उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वाराणसी के मतगणना केंद्र से EVM की चोरी हो रही है। इसके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतगणनाशुरू होने से पहले चौबीसों घंटे EVM की सुरक्षा करने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी में EVM चोरी का आरोप लगाया था जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में EVM की सुरक्षा के लिए मतगणना केंद्रों पर पहरा दिया थाअब यूपी पुलिस ने EVM की सुरक्षा करने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर रही है

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में विभिन्न जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया है। सपा कार्यकर्ताओं पर यह मुकदमे 10 मार्च को संपन्न राज्य चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर EVM ले जा रहे सरकारी वाहनों की जांच के संदर्भ में दर्ज किये गये हैं। 

दरअसल 10 मार्च यानी मतगणना से दो दिन पहले उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वाराणसी के मतगणना केंद्र से EVM की चोरी की जा रही है। इसके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतगणनाशुरू होने से पहले चौबीसों घंटे EVM की सुरक्षा करने की अपील की थी।

उस वजह से भारी संख्या में सपा कर्यकर्ता सूबे के सभी 75 जिलों में मतगणना केंद्र की निगरानमी करने लगे। जिसके कई स्थानों से वीडियो भी सामने आए थे कि सपा कार्यकर्ता EVM लेकर जाने वाली सरकारी वाहनों की गिनती कर रहे और उसके बाद ही मतगणना केंद्रों पर प्रवेश करने दे रहे थे।

अब इस मामले में एक्शन लेते हुए यूपी पुलिस ने बस्ती जिले में 100 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा, "समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना से एक दिन पूर्व अनाधिकृत तरीके से मतगणना स्थल पर सरकारी अधिकारियों के वाहनों की जांच कर रहे थे। हमने इन अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत पर 7 मामले दर्ज किए हैं। इन धाराओं में सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने वाली धारा भी शामिल है।"

दूसरी ओर इस एक्शन के खिलाफ बस्ती में सपा के शीर्ष नेता ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा, "बस्ती जिले से समाजवादी पार्टी के चार विधायक चुने गए हैं। उसी दिन से ही पुलिस पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है। हमने जिलाधिकारी को इसे रोकने की मांग की है, अगर ऐसे मामले नहीं रूके तो हम सभी सपा कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।"

वहीं बस्ती से 800 किलोमीटर दूर पश्चिमी यूपी के हापुड़ में भी पुलिस ने 6 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। वहीं 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। हापुड़ पुलिस ने भी सपा कार्यकर्ताओं पर मतगणना से एक दिन पहले सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट करने और जिले में मतगणना केंद्र में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है।

बस्ती और हापुड़ के अलावा हरदोई में भी पुलिस ने भी 11 मार्च को समाजवादी पार्टी के 100 कार्यकर्ताओं पर इसी तरह का मामला दर्ज किया है और मामले में आज सुबह दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक आरोपी ने चुनाव परिणाम के दो दिन बाद भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी की सदस्यता ले ली थी। 

मालूम हो कि पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों ने यूपी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य की 403 सीटों में से कुल 273 सीटें जीतीं। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने अपने दम पर 111 सीटें जीतीं और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने 125 सीटों पर कब्जा जमाया था। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशलखनऊविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos