लाइव न्यूज़ :

‘राष्‍ट्रीय महिला दिवस’ के तौर पर सरोजिनी नायडू का जन्‍मदिन मनाएगी सपा

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:26 IST

Open in App

लखनऊ, 11 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी 13 फरवरी को स्‍वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्मदिन ‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘ के रूप में मनायेगी। पार्टी उस दिन सभी जिला मुख्‍यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्‍प दिलायेगी।

सपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेन्‍द्र चौधरी ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सरोजिनी नायडू के जन्मदिन 13 फरवरी को ‘राष्‍ट्रीय महिला दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘‘समाजवादी महिला घेरा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचारगोष्ठी में चर्चा की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि हर जिले में सपा सभी जिला मुख्यालयों में 13 फरवरी को ‘समाजवादी महिला घेरा‘ का आयोजन कर महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया जाएगा। समाजवादी पार्टी का यह भी आह्वान है कि वर्ष 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?