लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले-आखिरी वैक्सीन बचे तो मैं तैयार हूं, हमें भी लगा दें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2021 21:36 IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाया था तब भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी में मारे गए लोगों की असल संख्या छुपाने का आरोप लगाया है।मृत्यु का आंकड़ा सरकार द्वारा दिये गये आंकड़ों से 43 गुना तक अधिक है।निर्माण कार्य बीरबल की खिचड़ी की तरह चल रहा है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने वैक्सीन को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। लगातार कोशिश करनी चाहिए की ज्यादा वैक्सीन लगे। तीसरी लहर के लिए सरकार को अस्पताल तैयार रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगा दें और जब आखिरी वैक्सीन बचे तो मैं तैयार हूं कि हमें भी लगा दें।

कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि वह भी कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाएंगे। यादव ने ट्वीट किया, ''जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना वायरस रोधी टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा की कि टीके वह लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग टीका नहीं लगवा सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।''

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में जब कोरोना वायरस का टीका आया था, तब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा था कि टीकाकरण अभियान कैसे चलाया जाएगा और गरीबों को मुफ्त में टीका कब मिलेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें देश के डॉक्टरों पर भरोसा है लेकिन सरकार पर नहीं। उन्होंने कहा था कि एक साल बाद, जब सपा की सरकार सत्ता में आएगी, हम सभी के लिए मुफ्त टीका सुनिश्चित करेंगे।

यादव ने यह कहते हुए विवाद भी खड़ा कर दिया था कि वह खुद भाजपा का टीका नहीं लगवाएंगे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि वह वैज्ञानिकों का जिक्र नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, "हमें अपने डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है, लेकिन सरकार पर नहीं... यह अच्छा है कि कोरोना वायरस का टीका आ गया है, लेकिन डॉक्टर जो कहते हैं, उस पर विश्वास करें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नहीं।''

उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव नहीं, लोकतांत्रिक क्रांति होगी: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव दरअसल चुनाव नहीं बल्कि 'लोकतांत्रिक क्रांति' होगी। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा "आज की विघटनकारी, रुढ़िवादी और नकारात्मक राजनीतिक सत्ता के विरुद्ध एकजुट हुए शोषित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, अपमानित दलित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं की नई राजनीति जन्म ले रही है।"

उन्होंने ट्वीट में दावा किया कि, "वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति होगी।" उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं और सपा अध्यक्ष बार-बार अपने बयानों में यह दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी 403 में से कम से कम 350 सीटें जीतेगी।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया