लाइव न्यूज़ :

सपा और बसपा लड़ सकते हैं 37-37 सीटों पर चुनाव, इन 6 सीटों पर नहीं उतारेंगे उम्मीदवार

By विकास कुमार | Updated: January 11, 2019 21:03 IST

दोनों पार्टियां अपना दल के खिलाफ भी उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। अखिलेश यादव ने आज ही कहा है कि बीजेपी को हारने के लिए वो 2 कदम पीछे हटने को भी तैयार हैं। सपा और बसपा ने इस गठबंधन में कांग्रेस को नहीं शामिल किया है।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन की रूपरेखा तय हो गई हैं। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। कल लखनऊ में दोपहर 12 बजे बुआ और बबुआ की साझा प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है। इसके पहले ही मीडिया में हो रही चर्चा के अनुसार सपा और बसपा दोनों बराबर 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। अमेठी और रायबरेली में दोनों पार्टियां उम्मीदवार नहीं उतारेंगी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पार्टियां अपना दल के खिलाफ भी उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। अखिलेश यादव ने आज ही कहा है कि बीजेपी को हारने के लिए वो 2 कदम पीछे हटने को भी तैयार हैं। सपा और बसपा ने इस गठबंधन में कांग्रेस को नहीं शामिल किया है। कांग्रेस का RLD के साथ गठबंधन हो सकता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हाशिये पर होने के कारण सपा-बसपा गठबंधन ने उन्हें दूर रखना ही ठीक समझा।

हाल में ऐसे कई सर्वे सामने आये हैं जिसमें ये दावा किया गया है कि अगर सपा और बसपा का गठबंधन होता है तो बीजेपी को राज्य में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बीजेपी इस बार अमेठी और रायबरेली के लिए मजबूत उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। पार्टी का इरादा गांधी परिवार को उसके गढ़ में ही चुनौती देने का है। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने हाल के दिनों में इन सीटों पर एक रणनीति के तहत राजनीतिक दौरे शुरू कर दिए हैं।   

अखिलेश यादव और मायावती दोनों ने संसद में सवर्ण आरक्षण को लेकर पेश किए संविधान संशोधन बिल का समर्थन किया था। लेकिन सरकार पर लोकसभा चुनाव से पहले इस बिल को लाने के पीछे राजनीतिक मंशा होने का आरोप लगाया था। 

उत्तर प्रदेश में सवर्णों का वोट मायावती को भी मिलता रहा है इसलिए उन्होंने इस बिल का समर्थन किया था। 

टॅग्स :समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेसअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी